leopard-caught-by-forest-department-team
leopard-caught-by-forest-department-team 
मध्य-प्रदेश

वन विभाग की टीम की गिरफ्त में आया तेंदुआ

Raftaar Desk - P2

धार, 04 जनवरी (हि.स.)। जिले के अमझेरा थाना अंतर्गत समीपस्थ ग्राम मुवाड में गत दिनों एक 6 वर्षीय बालिका पर हमला करने वाले तेंदुए को वन विभाग ने पकड़ लिया है। दरअसल, 5 दिन पूर्व एक तेंदुए ने 6 वर्षीय बालिका कविता पुत्री मुकाम सिंह को बुरी तरह से घायल कर दिया था। जिसके बाद वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। जिसके लिए घटनास्थल के आसपास दो पिंजरे लगाए गए थे और तेंदुए की लगातार सर्चिंग की जा रही थी। बुधवार की देर रात्रि में नरभक्षी तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। अमझेरा वन विभाग के रामसिंह वास्केल ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन के बाद नर तेंदुए को सुरक्षित अन्य स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। तेंदुए के पकड़ाए जाने के बाद आसपास के ग्रामवासी एवं क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। हिन्दुस्थान समाचार / ज्ञानेंद्र त्रिपाठी-hindusthansamachar.in