Jhabua district tops in Mission Chiranjeevi Ayushman Bharat Yojana
Jhabua district tops in Mission Chiranjeevi Ayushman Bharat Yojana 
मध्य-प्रदेश

मिशन चिरंजीवी आयुष्मान भारत योजना में झाबुआ जिला प्रदेश में अव्वल

Raftaar Desk - P2

झाबुआ, 14 जनवरी (हि.स.)। कलेक्टर रोहित सिंह द्वारा जिले में मिशन चिरंजीवी आयुष्मान भारत योजना के तहत हितग्राहियों के कार्ड बनाने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। इसी के परिणाम स्वरूप झाबुआ जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। कलेक्टर रोहित सिंह ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि माह अक्टूबर 2020 में मिशन चिरंजीवी आरम्भ किया गया था। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के पिछड़े स्वास्थ्य सूचकांकों को शामिल किया गया था। इसमें एक सूचक अंग था। जन समुदाय को टेली कन्सलटेन्सी के माध्य से स्वास्थ्य सेवा एवं परमर्श प्रदान करना। आज लगभग 10 हजार से भी अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिलाकर झाबुआ जिला मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। यह सब मिशन चिरंजीवी के कारण सम्भव हो सका है। शासन की मंशा अनुरूप आम जनता को जमीनी स्तर तक अर्थात ग्राम स्तर तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले इसके लिए शासन द्वारा चयनित उप स्वास्थ्य केन्द्रों को हेल्थ एण्ड वैलनेस सेंटर में आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत चयनित कर हेल्प एण्ड वैलनेस सेंटर बनाया गया है। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पद की स्थापना कर गम्भीर बीमारियों जैसे डायबिटीज, हायपरटेंशन,गर्भवती माताओं को तथा धात्री माताओं को सेवाए देना बच्चों और बड़ों को सेवाए दी जा रही है। हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के पॉइंट से जिला चिकित्सालय में स्थित ई संजीविनी टेलीमेडिसिन कन्सटेंसी से रोग विशेषज्ञों के द्वारा आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान की जा रही है। जिले में अब तक 10 हजार से भी अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश-hindusthansamachar.in