भोपाल, 09 फरवरी (हि.स.)। राज्य शासन ने सोमवार को दो आईएएस और दो आईपीएस अफसरों के तबादले किए थे। इसके बाद मंगलवार को भी प्रदेश शासन ने चार अफसरों के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं। राज्य सरकार ने मंगलवार को चार आईपीएस के ट्रांसफर कर दिए। तबादला आदेश के अनुसार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) काउंटर इंटेलीजेंस एवं एटीएस पुलिस मुख्यालय राजेश गुप्ता को अजाक पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। इसके साथ ही अजाक पुलिस मुख्यालय एडीजी जीपी सिंह को सतर्कता पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस महानिरीक्षक राकेश गुप्ता को पुलिस मुख्यालय से गुप्त वार्ता पुलिस मुख्यालय और पुलिस महानिरीक्षक संतोष कुमार सिंह को एसएएफ रेंज ग्वालियर से गुप्त वार्ता पुलिस मुख्यालय में भेज दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in