indore-woman-going-to-uttar-pradesh-from-gujarat-jumped-from-the-window-of-a-moving-bus-injured
indore-woman-going-to-uttar-pradesh-from-gujarat-jumped-from-the-window-of-a-moving-bus-injured 
मध्य-प्रदेश

इंदौर: चलती बस की खिड़की से कूदी गुजरात से उत्तप्रदेश जा रही महिला, घायल

Raftaar Desk - P2

इंदौर, 06 अप्रैल (हि.स.)। गुजरात से उत्तरप्रदेश जा रही बस में सफर कर रही एक महिला ने सोमवार रात को चलती बस से छलांग लगा दी। बस को तत्काल रोककर यात्री महिला के पास पहुंचे तो उसके सिर पर गंभीर चोटें नजर आई। 108 एंबुलेंस को कॉल कर महिला को एमवाय अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। महिला के पति के अनुसार वह मानसिक बीमार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला ऊषा पति मुन्ना सिंह निवासी जालौन ( उप्र) बस में सफर कर रही थी। राऊ बायपास के पास उसने अचानक चलती बस से छलांग लगा दी थी। परिजनों के अनुसार महिला मानसिक रूप से बीमार है। सड़क पर गिरने से महिला के सिर और बाएं कंधे में गंभीर चोटें आई हैं। 35 वर्षीय महिला के साथ सफर कर रहे पति मुन्ना ने बताया कि वे दोनों बड़ौदा गुजरात मे रहकर काम करते थे। सोमवार को वे उत्तरप्रदेश के जालौन स्थित अपने घर जा रहे थे। वे पत्नी के साथ स्लीपर बस में सफर कर रहे थे। इंदौर से गुजरते समय राऊ बायपास पर पत्नी खिड़की के बाहर देख रही थी। मेरी आंख लग रही थी। अचानक से उसने खिड़की के बाहर छलांग लगा दी। पत्नी के नीचे गिरने पर तत्काल बस को रुकवाया और उसके पास पहुंचा। उसके सिर सहित अन्य अंगों में चोट लगी है। पति मुन्ना का कहना है कि महिला मानसिक बीमार है। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे/राजू