fir-lodged-for-violation-of-home-isolation
fir-lodged-for-violation-of-home-isolation 
मध्य-प्रदेश

होम आइसोलेशन का उल्लंघन करने पर प्राथमिकी दर्ज

Raftaar Desk - P2

होम आइसोलेशन का उल्लंघन करने पर प्राथमिकी दर्ज सिवनी, 05 अप्रैल(हि.स.)। जिले के केवलारी विकासखंड अंतर्गत केवलारी मुख्यालय निवासी एक कोरोना पाॅजीटिव महिला घर से निकलकर होम आइसोलेशन का उल्लंघन करते पाई गई। इस पर जिला प्रशासन ने महिला के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। अधिकारिक जानकारी के अनुसार बीते दिन केवलारी निवासी एक महिला की कोरोना पॉजिटीव रिपोर्ट आई थी, जिसे प्रशासन द्वारा नियमानुसार होम आइसोलेशन में रखा जाकर इलाज किया जा रहा था। कोरोना पाॅजीटिव महिला के द्वारा शासन के आदेशों का उल्लंघन कर बार-बार समझाइश के उपरांत भी घर से निकलकर मार्केट व अन्य सार्वजनिक स्थानों भ्रमण किया जा रहा था। जिस पर प्रशासन द्वारा सजगता दिखाते हुए महिला के विरुद्ध पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। बताया गया कि पुलिस द्वारा मामले में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/रवि