जिला राजपत्रित अधिकारी संघ का गठन
जिला राजपत्रित अधिकारी संघ का गठन 
मध्य-प्रदेश

जिला राजपत्रित अधिकारी संघ का गठन

Raftaar Desk - P2

रतलाम, 31 जुलाई (हि.स.)। जिले में शुक्रवार को जिला राजपत्रित अधिकारी संघ का गठन किया गया है। संघ के अध्यक्ष आरएन केरावत बनाए गए हैं। उन्होंने पदाधिकारियों एवं सदस्यों का मनोनयन किया है। कलेक्टर रुचिका चौहान इस संघ की संरक्षक हैं। सचिव पद पर जिला सांख्यिकी अधिकारी बालकृष्ण पाटीदार , कोषाध्यक्ष जिला कोषालय अधिकारी विनय भूरिया ,शासकीय महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. आर. के. माथुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा चार उपाध्यक्ष चिकित्सक डॉ. योगेश निखरा, प्राध्यापक डॉ. मंगलेश्वरी जोशी, डीपीओ श्रीमती विनीता लोढ़ा तथा प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय सुभाष कुमावत सम्मिलित है। संयुक्त सचिव व्याख्याता राजेंद्र अग्रवाल तथा सहसचिव सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर, तहसीलदार गोपाल सोनी एवं सीईओ जनपद जावरा आरबीएस दंडोतिया हैं। सहकोषाध्यक्ष व्याख्याता अरविंद गुप्ता, विधिक सलाहकार जिला अभियोजन अधिकारी अनिल बादल, मिडिया सलाहकार जिला जनसंपर्क अधिकारी शकील अहमद खान एवं प्रवक्ता व्याख्याता गिरीश सारस्वत मनोनीत किए गए हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में एसडीएम रतलाम ग्रामीण प्रवीण फुलपगारे, उपसंचालक कृषि जी.एस. मोहनिया, महाप्रबंधक जिला उद्योग अमरसिंह मोरे, कार्यपालन यंत्री आरईएस अनूप मिश्रा, चिकित्सक डॉ. प्रमोद प्रजापति, प्राचार्य डाइट डॉ. नरेंद्र गुप्ता, सहायक संचालक शिक्षा लक्ष्मण देवड़ा, सहायक संचालक जनजाति कार्य विभाग अकील खान, प्राचार्य संजय निर्मल प्रसाद, प्राचार्य श्रीमती ममता अग्रवाल, प्राचार्य राजेंद्र बोस, प्राचार्य सुश्री प्रीति जैन, व्याख्याता वीरेंद्र मिंडा, व्याख्याता योगेश पाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी के.के. पचौरी, प्रधानाध्यापक शैलेंद्र शामिल किए गए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ शरद जोशी-hindusthansamachar.in