displacement-should-be-done-before-demolishing-dilapidated-houses-sadhvi-pragya-thakur
displacement-should-be-done-before-demolishing-dilapidated-houses-sadhvi-pragya-thakur 
मध्य-प्रदेश

जर्जर मकानों को तोडऩे से पहले हो विस्थापनः साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

Raftaar Desk - P2

भोपाल, 18 जून (हि.स.)। बारिश से पहले जर्जर मकानों को तोडऩे का काम नगर निगम हर साल करता है, लेकिन विस्थापन के बिना आम लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। माता मंदिर के नजदीक स्थित नेहरू कॉलोनी के जर्जर मकान खाली करने के लिए भोपाल नगर निगम ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस मिलने के बाद घबराए रहवासियों ने भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से मकान तोडऩे से पहले विस्थापन की गुहार लगाई। स्थानीय नागरिकों ने शुक्रवार को सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बताया कि बारिश के मौसम में अचानक मकान शिफ्ट किया जाना संभव नहीं है। सांसद साध्वी प्रज्ञा ने नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि नेहरू कॉलोनी वासियों को पहले मूलभूत सुविधा युक्त प्रधानमंत्री योजना में आवास आवंटित किए जाएं। इसके साथ ही बारिश को देखते हुए मकान खाली करने के लिए एक माह का समय भी दिया जाए। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय