damoh-by-election-congress-took-a-decisive-lead-of-15000-votes-at-the-end-of-the-23rd-round
damoh-by-election-congress-took-a-decisive-lead-of-15000-votes-at-the-end-of-the-23rd-round 
मध्य-प्रदेश

दमोह उपचुनाव: 23वें राउंड की समाप्ति पर कांग्रेस ने ली 15 हजार वोटों की निर्णायक बढ़त

Raftaar Desk - P2

भोपाल, 02 मई (हि.स.)। दमोह विधानसभा उप चुनाव की मतगणना रविवार को पॉलीटेक्निक कॉलेज में सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। मतगणना के कुल 26 राउंड होना है। 23 वें राउंड की समाप्ति पर कांग्रेस उम्मीदवार अजय टंडन ने 15 हजार वोटों से निर्णायक बढ़त बना ली। रात 8:40 बजे 23वां राउंड समाप्त हुआ, जिसमें अजय टंडन 15,115 वोटों से आगे हैं। 17 वें राउंड की गणना के बाद अब कांग्रेस की जीत लगभग तय मानी जा रही है। हालांकि भाजपा ने अभी हार नहीं मानी है। अभी तक सिर्फ पांचवें राउंड में ही भाजपा को 655 वोटों की बढ़त मिली थी। इसके बाद अब 18वें राउंड से बढ़त मिलना शुरू हुई है। इसके बाद फिर भाजपा को झटका लगा। कुल वोटों में से 55.44% वोट कांग्रेस और 38.17% वोट भाजपा के खाते में गए हैं। 5.52% वोट अन्य के खाते में गए हैं। दमोह तहसील के गांव खेरूआ के रहने वाले भाजपा उम्मीदवार राहुल सिंह लोधी अपना ही गृह मतदान केंद्र हार गए हैं। मतदान केंद्र क्रमांक 12 पर कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन को 206 वोट मिले, जबकि राहुल सिंह को केवल 108। वे यहां 98 वोट से अपने ही गांव में बूथ हार गए। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे