construction-of-overbridge-fulfills-a-big-dream-of-mandsaur-development-mp-gupta
construction-of-overbridge-fulfills-a-big-dream-of-mandsaur-development-mp-gupta 
मध्य-प्रदेश

ओवरब्रिज निर्माण से मंदसौर विकास का एक बड़ा सपना साकार हुआः सांसद गुप्ता

Raftaar Desk - P2

सीतामउ फाटक रेलवे ओवरब्रिज का हुआ लोकार्पण मंदसौर, 07 अप्रैल (हि.स.)। सीतामउ फाटक रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण बुधवार को क्षेत्रिय सांसद सुधीर गुप्ता के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। सांसद सुधीर गुप्ता ने इसे शहर के विकास में एक मील का पत्थर बताया। ओवरब्रिज निर्माण से मंदसौर विकास का एक बड़ा सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि मंदसौर के विकास में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का अभूतपूर्व योगदान रहा है और हमने विकासवादी प्ररेणा उन्हीं से सीखी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता विकास के लिए हरसंभव कार्य करता है, जिसमें एक बूथ कार्यकर्ता से लेकर वार्ड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और सभी सम्मिलित मोर्चे इसके लिए कठिन परिश्रम करते हैं। उन्होंने कहा कि विकास हमारी परंपरा रही है। केन्द्र सरकार के सात वर्ष के अल्प समय में रेलमंत्री पीयूष गोयल, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने क्षेत्र को अभूतपूर्व सौगात दी है और जहां रेलवे में क्षेत्र को स्टेशन सौंदर्यीकरण से लेकर विद्युतीकरण व दोहरीकरण के साथ अनेक विकास कार्य हुए तो वहीं देश का सबसे बड़ा और आधुनिक राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे मंदसौर संसदीय क्षेत्र में निर्माणाधीन है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने इस निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे मार्ग पर अब इलेक्ट्रीक बसों के साथ अन्य आवागमन शुरू करने की योजना भी बनाई है। वहीं इस मार्ग के जुड़ने के लिए सीमावर्ती जिलों के सभी मार्गो को इससे जोड़ने की प्रक्रिया पर तेज गति से कार्य शुरू हो गया है। हिन्दुस्थान समाचार/अशोक