congress-secretary-sanjay-kapoor-on-february-18-and-19-in-sagar-and-tikamgarh-districts
congress-secretary-sanjay-kapoor-on-february-18-and-19-in-sagar-and-tikamgarh-districts 
मध्य-प्रदेश

कांग्रेस सचिव संजय कपूर 18 और 19 फरवरी को सागर और टीकमगढ़ जिले के दौरे पर

Raftaar Desk - P2

भोपाल, 11 फरवरी (हि.स.)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश सह-प्रभारी संजय कपूर 18 और 19 फरवरी को सागर और टीकमगढ़ जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित किसान संघर्ष पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। संजय कपूर अपने संशोधित कार्यक्रम अनुसार 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे मकरोनिया में ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 1.30 बजे शहर कांग्रेस कमेटी सागर द्वारा आयोजित किसान संघर्ष पदयात्रा में और 19 फरवरी को सुबह 10 बजे टीकमगढ़ में जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित किसान संघर्ष पदयात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे 18 फरवरी को टीकमगढ़ में रात्रि विश्राम करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in