congress-demonstrating-over-rising-inflation-minister-vishwas-sarang-counterattacked
congress-demonstrating-over-rising-inflation-minister-vishwas-sarang-counterattacked 
मध्य-प्रदेश

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री विश्वास सारंग ने किया पलटवार

Raftaar Desk - P2

भोपाल, 05 फरवरी (हि.स.)। बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस राजधानी के रोशनपुरा चौराहे पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे से प्रदर्शन कर रही है। पेट्रोल डीजल की मूल्यवृद्धि और गैस सिलेंडर की सब्सिडी को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस ने चूल्हे पर चाय बनाकर अपना विरोध जाहिर किया। इस दौरान कांग्रेस के प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर रोशनपुरा चौराहे में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने पलटवार किया है। मंत्री विश्वास सारंग ने शुक्रवार को कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि अच्छा रहता जब कांग्रेस सरकार में महंगाई बढ़ी तब संज्ञान लेते। भाजपा के सुशासन में कांग्रेस को महंगाई नजर आ रही है। उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदर्शन से पहले कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in