cm-shivraj-expressed-grief-over-the-death-of-siddhumal-who-was-mla-from-jana-sangh
cm-shivraj-expressed-grief-over-the-death-of-siddhumal-who-was-mla-from-jana-sangh 
मध्य-प्रदेश

सीएम शिवराज ने किया जनसंघ से विधायक रहे सिद्धूमल के निधन पर दु:ख व्यक्त

Raftaar Desk - P2

भोपाल, 25 मार्च(हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नरसिंहगढ़ (जिला राजगढ़) के पूर्व विधायक सिद्धूमल खिलवानी के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। श्री सिद्धूमल लोकतंत्र सेनानी भी रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. सिद्धूमल की आत्मा की शांति और उनके परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है। उल्लेखनीय है कि स्व. सिद्धूमल खिलवानी नरसिंहगढ़ जनसंघ से दो बार लगातार विधायक रहे थे। उनकी अंतिम इच्छा थी कि वे अपना देह दान करें। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. मयंक चतुर्वेदी