पहली बार मुख्यमंत्री की बॉडी लैंग्वेज इतनी कमजोर दिख रही है: पीसी शर्मा
पहली बार मुख्यमंत्री की बॉडी लैंग्वेज इतनी कमजोर दिख रही है: पीसी शर्मा 
मध्य-प्रदेश

पहली बार मुख्यमंत्री की बॉडी लैंग्वेज इतनी कमजोर दिख रही है: पीसी शर्मा

Raftaar Desk - P2

भोपाल, 08 जुलाई (हि.स.)। शिवराज मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे को लेकर हो रही देरी पर कांग्रेस के हमले लगातार जारी है। विभाग आवंटन को लेकर कांग्रेस सरकार के अंदर घमासान का दावा कर रही है। इस बीच पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि विभाग बंटवारे को लेकर सरकार में कितनी मशक्कत चल रही है, वह सीएम को देखकर ही पता चल रहा है। पीसी शर्मा ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश में पहली बार विधायक नही होने पर भी 14 लोगों को मंत्री बनाया गया है और 5-6 दिन से विभाग बंटवारे पर मशक्कत चल रही है। उन्होंने कहा कि पहली बार मुख्यमंत्री की बॉडी लैंग्वेज इतनी कमजोर व मजबूर स्थिति में दिख रही है। भाजपा के फैसलों पर बार- बार केंद्रीय नेतृत्व को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। विभागों को लेकर क्लीयरेंस नही मिल रहा है, शिवराज सिंह चौहान केंद्र के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, शत्रुघ्र सिन्हा के ट्वीट कर समर्थन करते हुए पीसी शर्मा ने कहा कि भाजपा 3 गुटों में बंटी है, महाराज शिवराज और नाराज। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सौदेबाज़ी वाली सरकार है। कांग्रेस सरकार को जनता ने चुना था लेकिन भाजपा ने खरीद फरोख्त कर सरकार बना कर जनता को धोखा दिया है। पीसी शर्मा ने एक बार फिर दावा करते हुए कहा कि उपचुनाव में जनता हमें ही वोट करेगी। विधान सभा की सभी 24 में से 24 सीट हम जीतेंगे। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में 15 महीने बनाम 15 साल का मुकाबला है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in