chief-minister-shivraj-singh-chauhan-planted-karanj-plant-in-the-residence-premises
chief-minister-shivraj-singh-chauhan-planted-karanj-plant-in-the-residence-premises 
मध्य-प्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवास परिसर में लगाया करंज का पौधा

Raftaar Desk - P2

भोपाल, 16 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शुक्रवार को निवास पर करंज का पौधा लगाया। करंज पेड़ के हर भाग में औषधीय गुण पाए जाते हैं। उसके पत्ते या लकड़ी का जलावन के रूप में उपयोग होता है। करंज लकड़ी का धुआं मच्छरों का दुश्मन होता है। मच्छरों से बचने के लिए शरीर में भी करंज का तेल लगाया जाता है। दीपावली में करंज के तेल का महत्व बढ़ जाता है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय