chain-sketching-in-broad-daylight-with-vhp-leader39s-mother
chain-sketching-in-broad-daylight-with-vhp-leader39s-mother 
मध्य-प्रदेश

विहिप नेता की माता के साथ दिनदहाड़े हुई चेन स्केचिंग

Raftaar Desk - P2

नागदा/उज्जैन, 25 फरवरी (हि.स.) शहर में प्रकाश नगर में एक धार्मिक कार्यक्रम में विहिप नेता की माता के साथ चेन स्केचिंग की घटना हुई। पुलिस ने विहिप के जिला सुरक्षा प्रमुख मोनू ठक्कर की माता कि रिपोर्ट पर अज्ञात महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। मिली जानकारी के अनुसार एक महिला चंदकला पति जोगेंद्र ठक्कर उम्र 60 वर्ष निवासी प्रकाश नगर गली नं 5 गुरुवार दोपहर को गली में ही एक एक धार्मिक कार्यक्रम में गई थी। शाम को कार्यक्रम से लौटते वक्त एक महिला ने ठक्कर के गले में से चेन खिंच ली इस दौरान चेन के अंदर का पेंडल नीचे गिर गया। घटना के तुरंत बाद ही पीडित महिला को पता चल गया और पेंडल तो उसे मिल गया, लेकिन चेन नहीं मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी फुटैच भी चेक किए। हिन्दुस्थान समाचार /कैलाश सनोलिया/राजू