case-filed-against-wife-and-dowry-harassment-against-congress-it-cell-vice-president
case-filed-against-wife-and-dowry-harassment-against-congress-it-cell-vice-president 
मध्य-प्रदेश

कांग्रेस आईटी सेल उपाध्यक्ष के खिलाफ पत्नी से मारपीट और दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज

Raftaar Desk - P2

भोपाल, 24 फरवरी (हि.स.)। मध्यप्रदेश कांग्रेस की आईटी सेल के उपाध्यक्ष अभिनव बरोलिया बड़ी मुसीबत में फंसे नजर आ रहे हैं। उनके खिलाफ उनकी पत्नी ने कमला नगर थाने में दहेज प्रताडऩा और मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार कांग्रेस आईटी सेल उपाध्यक्ष अभिनव बरोलिया की शादी तीन महीने पहले धार निवासी दीपिका शर्मा से आर्य मंदिर में हुई थी। मंगलवार शाम को दीपिका ने कमला नगर थाने में अभिनव और उनकी मां उर्मिला के खिलाफ दजेह प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया है। दीपिका का कहना है कि अभिनव के साथ उनकी शादी मेट्रोमोनियल साइट पर परिचय के बाद हुई थी। बकौल दीपिका शादी के 15 दिन बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा। दीपिका ने अभिनव बरोलिया पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। वहीं इस पूरे मामले पर अभिनव बरोलिया का कहना है कि उनकी पत्नी और मां के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। इस कारण पत्नी अपने मायके चली गई थी। अभिनव ने दहेज में 10 लाख रुपये मांगने और मारपीट के आरोपों को भी नकारा है, उनका कहना है कि पत्नी उन्हें झूठे आरोप में फंसा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय