bus-hit-rickshaw-one-girl-serious
bus-hit-rickshaw-one-girl-serious 
मध्य-प्रदेश

बस ने रिक्शा को मारी टक्कर, एक बालिका गंभीर

Raftaar Desk - P2

मंदसौर 22 जून (हि.स.)। जिले के करजू अमलावदा रोड पर मंगलवार की दोपहर एक निजी यात्री बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो में सवार कुल सात सवारियों को चोटें आई, जिन्हें उसी बस से जिला अस्पताल लाया गया। इसमें तीन साल की एक बालिका को ज्यादा चोटें लगी है। ऑटो सवार मंदसौर के नालछा माता से होरी हनुमानजी दर्शन करने जा रहे थे। जानकारी के अनुसान नालछा माता से बच्चों, महिलाओं सहित कुल सात लोग ऑटो में सवार होकर होरी हनुमानजी के लिए निकले। अमलावद और करजू मार्ग पर रातडिया बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलटी खा गया। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों की मदद से घायलों को बस में बैठाया गया और जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना में सभी को चोटें लगी है। इसमें एक तीन साल की बच्ची को गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने बताया कि बालिका के पैर में फैक्चर हुआ है। हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलौया