blood-donation-made-in-the-colony-by-bjym
blood-donation-made-in-the-colony-by-bjym 
मध्य-प्रदेश

भाजयुमो द्वारा कालोनी में किया गया रक्तदान

Raftaar Desk - P2

10/05/2021 गुना 10 मई (हि.स.) । सेवा ही संगठन अभियान 2 के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुशील दहिफले के नेतृत्व में बमोरी विधानसभा के ग्राम कालोनी में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार व भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार के आव्हान पर युवा मोर्चा द्वारा सेवा कार्य किए जा रहे है। युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुशील दहीफले ने बताया कि रक्तदान के लिए भाजयुमो के कर्ताओं द्वारा जिले के प्रत्येक मंडल में बढ़-चढक़र हिस्सा लेकर रक्तदान किया जाएगा। साथ ही टीकाकरण के लिए जागरुक किया जाएगा। उन्होने बताया कि टीकाकरण के बाद 28 दिन तक युवा रक्तदान नहीं कर पाएंगे। जिससे रक्त की कमी हो सकती है।इसलिए टीका लगवाने से पहले अधिक से अधिक रक्तदान करना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक