agriculture-minister-arrives-at-deendayal-rasoi-kendra-celebrates-birthday-of-grandson-by-feeding-food-to-poor
agriculture-minister-arrives-at-deendayal-rasoi-kendra-celebrates-birthday-of-grandson-by-feeding-food-to-poor 
मध्य-प्रदेश

दीनदयाल रसोई केंद्र पहुंचे कृषि मंत्री, गरीबों को भोजन कराकर पोते का मनाया जन्मदिन

Raftaar Desk - P2

हरदा, 30 मार्च (हि.स.)। कृषि मंत्री कमल पटेल मंगलवार को हरदा नगर के मिडिल स्कूल ग्राउंड स्थित दीनदयाल रसोई पहुंचे। कृषि मंत्री कमल पटेल ने अपने पोते अंशराज पटेल का जन्मदिन रसोई में दीन दुखियों के साथ मिलकर मनाया। इस मौके पर सभी को भोजन सेवा सहयोग करके अनुकरणीय पहल की है। इस मौके पर मंत्री पटेल ने कहा कि दीनहीनों व असहाय लोगों के लिए दोनों समय का भोजन नि:शुल्क वितरित किया जाता है। लॉकडाउन में भी दो लाख लोगों को भोजन कराया गया। रसोई का संचालन नगर के जागरूक लोगों के नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा जनसहयोग से विगत 5 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। जिसमें कई परिवार व समाजसेवी अपने परिजनों के जन्मदिन व शादी की वर्षगांठ एवं अन्य खुशियों के अवसर पर रसोई में आकर लोगों को भोजन सेवा में सहयोगी बनते है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, देवी सिंह सांखला, राधेश्याम डूडी, हरि पटेल, निवास जाट, अशोक राठौर, दीपक शर्मा, सरगम जैन, मनोहर लाल शर्मा, लोकेश मराठा, पार्षद मनोज महलवार, पार्षद ओम मोरछले सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय