Administration alert after ban on bird flu, ban on poultry transport
Administration alert after ban on bird flu, ban on poultry transport 
मध्य-प्रदेश

बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन अलर्ट,पोल्ट्री परिवहन पर प्रतिबंध

Raftaar Desk - P2

अशोकनगर,11 जनवरी(हि.स.)। बीते सप्ताह में जिले के कई स्थानों पर मृत पाए गए पक्षियों की जांच रिपोर्ट रविवार को आने के बाद जिले में बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि हो गई है। इस संबंध में कलेक्टर ने वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों समेत जिला, जनपद पंचायत, नगरीय निकायों व पशुपालन विभाग को अलर्ट किया है। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी कुक्कुट क्षेत्र में वायरस पाया जाता है तो इन सभी विभागों द्वारा समन्वय बनाकर उसके विनिष्टीकरण की कार्रवाई की जाए। उन्होंने मुर्गा-मुर्गियों के परिवहन पर प्रतिबंध लगाते हुए निर्देश जारी किए हैं कि जिले की सीमा से अन्य जिलों में आगामी 17 जनवरी तक पोल्ट्री परिवहन किसी भी हालत में नहीं होगा वहीं सीमावर्ती उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले के संबंध में यह प्रतिबंध 24 जनवरी तक लगाया गया है। साथ ही अशोकनगर नगर पालिका क्षेत्र में जिन स्थानों पर पक्षी मृत पाए गए थे, उन्हें सैनेटाईज करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन द्वारा उन सभी स्थानों को सैनेटाईज किया जाए, जहां मुर्गियों को पाला या बेचा जाता है। हिन्दुस्थान समाचार/ देवेन्द्र ताम्रकार/मयंक-hindusthansamachar.in