a-means-to-add-lifelong-cooperation-fund-collection-to-the-people-moghe
a-means-to-add-lifelong-cooperation-fund-collection-to-the-people-moghe 
मध्य-प्रदेश

आजीवन सहयोग निधि संग्रह लोगों को जोडऩे का माध्यम: मोघे

Raftaar Desk - P2

ग्वालियर, 19 फरवरी (हि.स.)। आजीवन सहयोग निधि का संग्रह हमारे लिए मात्र धन एकत्रित करने का माध्यम ही नहीं हैए बल्कि इसके द्वारा हम आम लोगों को मन से दल से जोड़ सकते हैं। सभी को जिम्मेदारी दे एवं जिम्मेदारी का वर्गीकरण कर हम प्रदेश द्वारा दिए गए लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते है। यह बात शुक्रवार को वरिष्ठ नेता कृष्ण मुरारी मोघे ने भाजपा ग्वालियर महानगर की आजीवन सहयोग निधि की जिला बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सभी मंडलों में अच्छी योजना बनाकर लक्ष्य को प्राप्त करेगें तो सफलता अवश्य मिलेगी। भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है, इसीलिए पार्टी के व्ययों के लिए हम कार्यकर्ताओं से निधि संग्रह करते हैं। मोघे ने कहा कि मतदाता सूची किसी भी चुनाव को लडऩे का सबसे बड़ा हथियार होती है इसीलिए प्रत्येक कार्यकर्ता का यह फर्ज होता है कि मतदाता सूची को पुनरीक्षण आवश्यक रूप से करें, क्योंकि किसी भी चुनाव को जीतने के लिए यह सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण स्रोत है। भाजपा के प्रदेश मंत्री मदन कुशवाह ने कहा कि हम सभी को आजीवन सहयोग निधि में बढ़-चढ़कर भाग लेना है। भाजपा देश की एकमात्र पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं के योगदान से चलती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों से संपर्क कर सहयोग प्राप्त करने की अपील की है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी ने कहा कि यह योजना हमारे प्रेरणास्त्रोत स्व. कुशाभाउ ठाकरे जी ने मध्यप्रदेश से शुरू की थी। जिसे पूरे देश में लागू किया गया है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है, कार्यकर्ता समर्पण भाव से समय सीमा में प्रत्येक मण्डलों के बूथ केन्द्रों पर टोलियां बनाकर कार्य करें। आजीवन सहयोग निधि के जिला प्रभारी सतीश बोहरे ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ताओं की पराकाष्ठा संघर्षशीलता, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ आजीवन सहयोग निधि के लक्ष्य को आगे बढ़ाएंगे। हम सब भाजपा के जिम्मेदार कार्यकर्ता हैं, हमारे प्रेरणास्त्रोत पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने संगठन विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं के आर्थिक सहयोग से संगठन का वटवृक्ष तैयार किया। बैठक में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पूर्व मंत्री माया सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, वरिष्ठ नेता वेदप्रकाश शर्मा, अभय चौधरी, जय सिंह कुशवाह, देवेश शर्मा, ब्रजेंद्र सिंह जादौन, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल मंचासीन थे। संचालन जिला महामंत्री महेश उमरैया एवं आभार शरद गौतम ने व्यक्त किया। हिन्दुस्थान समाचार/शरद