50-voting-till-3-pm-for-damoh-assembly-by-election
50-voting-till-3-pm-for-damoh-assembly-by-election 
मध्य-प्रदेश

दमोह विधानसभा उपचुनाव के लिए दोपहर 3 बजे तक 50% हुआ मतदान

Raftaar Desk - P2

दमोह 17 अप्रैल (हि.स.) दमोह विधानसभा क्षेत्र 55 में उप चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। प्रातः 7:00 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ जिस की गति धीमी और फिर तेज और फिर धीमी होती देखी गई। दोपहर 3:00 बजे तक मतदान 50% होने की खबर प्राप्त हुई है। दमोह विधानसभा 55 में उपचुनाव हो रहा है। वर्ष 2018 में राहुल सिंह ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़कर भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता जयंत कुमार मलैया को पराजित किया था। वहीं कुछ महीने बाद राहुल लोधी ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली और अब वह है भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मैदान में है। उनके सामने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय टंडन हैं। दोनों के बीच मुकाबला चल रहा है जबकि 22 प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। विधानसभा में 259 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिन पर 2 लाख 39 हजार 709 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं जिनमें से लगभग 50% मतदाता दोपहर 3:00 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं। समाचार लिखे जाने तक विधानसभा में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा था। हिन्दुस्थान समाचार/ डा.हंसा वैष्णव