15-social-workers-honored-on-sant-shri-gadge-jayanti
15-social-workers-honored-on-sant-shri-gadge-jayanti 
मध्य-प्रदेश

संत श्री गाडगे जयंती पर हुआ 15 समाजसेवियों का सम्मान

Raftaar Desk - P2

गुना, 23 फरवरी (हि.स.)। भारत में स्वच्छता मिशन के जनक और रजक समाज के आराध्य देव संत श्री गाडगे बाबा की जयंती गोपीकृष्ण सागर डैम पर मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। रजक महासमाज संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इस दौरान लालाराम रजक सहित 15 समाजसेवियों का सम्मान किया गया। प्रदेश सचिव राजेश रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण भड़ेरिया के द्वारा सबसे पहले संत श्री गाडगे बाबा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बाबा के बताए मार्ग पर चलें : भड़ेरिया भड़ेरिया ने अपने उद्बोधन में संत श्री गाडगे बाबा के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि बाबा के बताए मार्ग पर सभी समाजजनों को चलना चाहिए। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज आगे बढ़ सकता है। बाबा के द्वारा बताए गए शिक्षा के मार्ग पर चलकर अपने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। और कुरीतियों को खत्म करना चाहिए। इस दौरान जिला अध्यक्ष बंटी झाला, मुकेश रजक, दिनेश रजक, महेश रजक, अमरनाथ रजक, मनीराम रजक, वसंतीलाल रजक, राकेश रजक, राजेश रजक छावनी, महेश रजक छावनी, नीरज रजक, लखन रजक, अशोक रजक, सोनू रजक, विष्णु प्रसाद झाला, राम सिंह झाला, मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक