कर्नाटक सरकार ने कक्षा 7 तक ऑनलाइन कक्षाओं पर लगाया प्रतिबंध
कर्नाटक सरकार ने कक्षा 7 तक ऑनलाइन कक्षाओं पर लगाया प्रतिबंध 
कर्नाटक

कर्नाटक सरकार ने कक्षा 7 तक ऑनलाइन कक्षाओं पर लगाया प्रतिबंध

Raftaar Desk - P2

बेंगलुरु, 11 जून (हि.स.)। प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार ने कक्षा 7 तक की ऑनलाइन पढ़ाई पर रोक लगा दी है। पहले यह रोक पांचवीं कक्षा तक थी। गुरुवार को कानून मंत्री जेसी मधुस्वामी ने बताया कि छोटे बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई पर रोक लगाने का एक फैसला पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में लिया गया था, जब मंत्रियों ने कहा था कि ऑनलाइन कक्षाएं ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों के लिए एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों की समस्याओं को देखते हुए उन्होंने सरकार से 7वीं तक ऑनलाइन कक्षाओं पर प्रतिबंध का विस्तार करने का आग्रह किया। सरकार ने गुरुवार को कक्षा सात तक के बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई रोक लगा दी है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु में एलकेजी से 5वीं कक्षा तक ऑनलाइन कक्षायें प्रतिबंधित कर दी थीं। सरकार ने बुधवार को एक आदेश जारी कर इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा था। हिन्दुस्थान समाचार/नूरुद्दीन-hindusthansamachar.in