कर्नाटक

Karnataka Result 2023: कर्नाटक चुनाव के शुरुआती नतीजों के अनुसार कांग्रेस दक्षिण में भाजपा को दे रही झटका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कर्नाटक चुनाव के शुरुआती नतीजों के अनुसार लंबे अरसे से कांग्रेस की झोली में सूखा शनिवार की सुबह खत्म होता दिख रहा है।

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के आज नतीजे सुबह आठ बजे से आने शुरू हो गए हैं। इसके साथ ही प्रत्याशियों की धड़कनें भी तेज हो गई हैं। फिलहाल अभी पोस्टल बैलेट की गिनती जारी है, मगर इससे भी जो नतीजे सामने आ रहे हैं उससे भाजपा का लंबे समय से जारी विजय रथ थमता नजर आ रहा है। दक्षिण के राज्यों में भाजपा का विजयी रथ कर्नाटक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन और कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार मिल कर रोकते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे दिख रही है जो उसे बहुमत की ओर ले जाती दिख रही है। फिलहाल भारतीय जनता पार्टी दूसरे नंबर पर दिख रही है। वहीं, जेडीएस तीसरे नंबर पर दिख रही है। 10 मई को कर्नाटक की 224 सीटों पर मतदान हुआ था। बता दें कि केंद्रीय मंत्रियों की फौज मोदी की अगुवाई में उतर कर यहां के फिजां को बदलने की पूरी कोशिश की मगर उसे अनुमान के अनुसार नतीजे नहीं मिले। हालांकि, राज्य में त्रिशंकु विधानसभा की भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में जद(एस) भी एक बार फिर किंग मेकर बनने की आस में है।