मतगणना के रुझानों में कांंग्रेस बढ़त बनाए हुए
मतगणना के रुझानों में कांंग्रेस बढ़त बनाए हुए 
कर्नाटक

Karnataka Election Result 2023 : कर्नाटक में कांग्रेस को मिला जीत का ताज, भाजपा के हिस्से में आई हार

बेंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव मतगणना के लगभग सभी सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ गई और कांग्रेस ने बाजी मार ली है। पहले यह बताया जा रहा था कि इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर होगी हालांकि रिजल्ट में ऐसा दिखा नहीं।

बता दें कि शाम तक मिले रिजल्ट के अनुसार कांग्रेस 82 सीट पर जीत हासिल कर चुकी है वहीं भाजपा मात्र 43 सीट पर ही जीत हासिल कर चुकी है। वहीं, रुझानों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिल चुका है। इसके अनुसार भाजपा दूसरे नंबर पर है। कर्नाटक की महत्वपूर्ण पार्टी जेडीएस तीसरे नंबर पर चल रही है।

कांग्रेस को परिणाम का इंतजार

इससे पहले मतगणना शुरू होते ही सूबे के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि राज्य के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। राज्य के लिए जनता का फैसला आने वाला है। मुझे विश्वास है कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में चुनाव जीतेगी और स्थिर सरकार देगी। हालांकि बाद में उन्होंने हार स्वीकार कर ली। इधर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि उन्होंने अपना काम किया है। अब परिणाम का इंतजार है। परिणाम आने के बाद वह भावुक नजर आए और जनता का धन्यवाद दिया।

कांग्रेस की पूरी ताकत भाजपा को सत्ता से हटाने की

उल्लेखनीय है कि 10 मई को कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ था। कर्नाटक के रण को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ऐतिहासिक माना जा रहा है। इस चुनाव में भाजपा ने सत्ता में वापसी की पुरजोर कोशिश की है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस की पूरी ताकत भाजपा को सत्ता से हटाने की है।