कर्नाटक भाजपा में कोई मतभेद नहीं हैं : जगदीश शेट्टर
कर्नाटक भाजपा में कोई मतभेद नहीं हैं : जगदीश शेट्टर 
कर्नाटक

कर्नाटक भाजपा में कोई मतभेद नहीं हैं : जगदीश शेट्टर

Raftaar Desk - P2

धारवाड़, 09 जून (हि.स.)। राज्य के वृहद और मध्यम उद्योग मंत्री जगदीश शेट्टर ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश भाजपा में कोई मतभेद नहीं हैं। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व द्वारा राज्यसभा चुनावों के लिए राज्य भाजपा की कोर कमेटी की सूची को खारिज करने के सवाल पर कहा कि राज्य और केंद्र भाजपा अलग नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई असंतोष नहीं है। यहां तक कि प्रभाकर कोरे ने भी टिकट नहीं मिलने पर असंतोष व्यक्त नहीं किया। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी कोरे सहित अपने ईमानदार कार्यकर्ताओं को उचित स्थान देगी। हमने राज्य भाजपा की सूची में बदलाव के मुद्दे पर भी चर्चा नहीं की। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक प्रदेश इकाई की सिफारिश की अनदेखी करते हुए राज्यसभा चुनाव के लिए कर्नाटक से एरन्ना कडदी और अशोक गस्ती को पार्टी उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की कर्नाटक इकाई ने प्रभाकर कोरे, रमेश कट्टी और प्रकाश शेट्टी के नाम भेजे थे, जिनका केंद्रीय नेतृत्व ने अनदेखा कर दिया था। हिन्दुस्थान समाचार/नूरुद्दीन रहमान-hindusthansamachar.in