शनिवार सुबह आठ बजे से होगी मतगणना की शुरुआत
शनिवार सुबह आठ बजे से होगी मतगणना की शुरुआत 
कर्नाटक

Karnataka Election 2023 : शनिवार सुबह आठ बजे से होगी मतगणना की शुरुआत, BJP और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

नई दिल्ली, एजेंसी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित किए जाएंगे। 224 सीटों के लिए 10 मई को चुनाव हुआ था, जिसमें 73.19 प्रतिशत मतदान हुआ था। प्रदेश के 36 केन्द्रों पर सुबह आठ बजे से मतगणना का काम शुरू होगा। इस चुनाव में मुख्य तौर पर जनता दल (एस) के अलावा भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर देखी जा रही है। हालांकि, एक्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को थोड़ी बढ़त जरूर है लेकिन सभी पार्टियां उत्सुकता से नतीजों का इंतजार कर रही हैं।

मतगणना सुबह आठ बजे से होगी शुरू

इस बीच प्रशासन ने कर्नाटक के 36 केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। संवेदनशील मतदान केन्द्रों के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबल भी तैनात किए गए हैं। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। दोपहर दो बजे तक चुनाव परिणाम की स्पष्ट तस्वीर सामने आने का अनुमान है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मतगणना केंद्रों के भीतर और आसपास सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों ने व्यापक कदम उठाए हैं। राज्य में विधानसभा की 224 सीटों के लिए 10 मई को वोट डाले गए थे। जिसमें 73.19 प्रतिशत मतदान हुआ।