Bengaluru Rameshwaram Cafe blast
Bengaluru Rameshwaram Cafe blast Raftaar
कर्नाटक

Bengaluru Cafe Blast: बेंगलुरु के द रामेश्वरम कैफे में हुआ भीषण विस्फोट, धमाके में कई लोग घायल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में भीषण धमाके की खबर समने आई है। यह धमाका बेंगलुरु के राजाजीनगर में द रामेश्वरम कैफे के अन्दर हुआ है। इस हादसे में कई लोगों को गंभीर चोट लगने की भी जानकारी सामने आ रही है। बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में रामेश्वरम कैफे में विस्फोट के बाद कम से कम चार लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। घायलों में तीन कर्मचारी और एक ग्राहक शामिल हैं।

धमाका दोपहर करीब 1 बजे हुआ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार द रामेश्वरम कैफे में धमाका दोपहर करीब 1 बजे हुआ। यह धमाका एक बैग में रखी किसी वस्तु में विस्फोटक के कारण हुआ था। बताया जा रहा है कि रामेश्वरम कैफे में विस्फोट के बाद व्हाइटफील्ड क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त घटनास्थल पर पहुंचे। यह कैफे बेंगलुरु के सबसे लोकप्रिय फूड जॉइंट्स में से एक है।

फायर स्टेशन के लोगों को मिली सिलेंडर विस्फोट की सूचना

व्हाइटफ़ील्ड के फायर स्टेशन ने कहा कि हमें फोन आया कि रमेश्वरम कैफे में सिलेंडर विस्फोट हुआ है। हम मौके पर पहुँचे और स्थिति का विश्लेषण कर रहे हैं। आभी किसी भी प्रकार की विशेष जानकारी से हम आपको अवगत कराने में असमर्थ है। जांच के बाद घटना की पूरी जानकारी मिल पएंगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in