हिंदी दैनिक खबर मंत्र और सांध्य समाचार गांडीव के प्रधान संपादक अभय सिंह का निधन
हिंदी दैनिक खबर मंत्र और सांध्य समाचार गांडीव के प्रधान संपादक अभय सिंह का निधन 
झारखंड

हिंदी दैनिक खबर मंत्र और सांध्य समाचार गांडीव के प्रधान संपादक अभय सिंह का निधन

Raftaar Desk - P2

रांची, 04 सितम्बर (हि.स.)। झारखण्ड की राजधानी रांची से प्रकाशित हिंदी दैनिक खबर मंत्र और सांध्य समाचार गांडीव के प्रधान संपादक अभय सिंह का शुक्रवार को अहले सुबह गुरुनानक अस्पताल में निधन हो गया। सिंह बृंदावन कंट्रक्शन के मालिक और जाने माने बिल्डर भी थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को सीने में दर्द और सांस लेने की दिक्कत होने पर उन्हें कल रात गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया था। रात करीब 11 बजे अभय सिंह बेटी से वीडियो कॉल पर बातचीत किए। लेकिन देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर डाॅक्टरों ने स्थिति नियंत्रित कर ली थी। लेकिन सुबह उनका निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी, 11वीं में पढ़ने वाला उनका एक बेटा और एक बेटी है। उनका घर मोरहाबादी के कुसुम विहार इलाके में है। कोरोना जांच रिपोर्ट पोजेटिव भर्ती कराने के समय कोरोना जांच सैम्पल लिया था, सिंह का रिपोर्ट पोजेटिव आया है। अखबार के मालिक की मौत कोरोना वायरस से हुई है। गुरुनानक अस्पताल से शव सीधे हरमू मुक्ति धाम ले जाया गया है।जहां प्रशासन के देखरेख में अन्तिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जताया शोक इस बीच मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दैनिक समाचार पत्र “खबर मन्त्र” के प्रकाशक सह प्रधान संपादक अभय सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभय सिंह का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवारजनों के साथ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दें। उल्लेखनीय है कि खबर मंत्र के प्रधान संपादक और वृंदावन कंस्ट्रक्शन के मालिक अभय सिंह के मोरहाबादी में दिव्ययान चौक स्थित दफ्तर पर बीते 15 अगस्त को गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गिरोह के अपराधियों ने फायरिंग की थी। घटना को अंजाम देने से 9 दिनों पहले बीते 6 अगस्त को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर अभय सिंह से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गयी थी। रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद गिरफ्तार हुए अपराधियों के निशानदेही पर पीएलएफआइ के उग्रवादी परमेश्वर को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास-hindusthansamachar.in