विधानसभा अध्यक्ष ने प्रशस्ति पत्र दे अंकित को किया सम्मानित
विधानसभा अध्यक्ष ने प्रशस्ति पत्र दे अंकित को किया सम्मानित 
झारखंड

विधानसभा अध्यक्ष ने प्रशस्ति पत्र दे अंकित को किया सम्मानित

Raftaar Desk - P2

दुमका, 12 सितंबर (हि.स.)। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो ने आदित्य नारायण महाविद्यालय के अंतिम सेमेस्टर के छात्र अंकित कुमार दुबे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विदित हो कि इस वैश्विक महामारी के समय विगत तीन महीने में लाकडॉउन के समय देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों द्वारा आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में न सिर्फ बेहतर प्रदर्शन किया है। बल्कि संताल परगना प्रमंडल के लिए इतिहास कायम कर दिया। सिर्फ तीन महीने में अंकित कुमार दुबे ने 20 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश जैसे बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर 250 प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने शनिवार को प्रसन्नताव्यक्त करते हुए कहा कि संताल परगना क्षेत्र के लिए यह बेहद ही गर्व का विषय है कि अंकित कुमार दुबे ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर बेहतरीन प्रदर्शन कर इतनी उपलब्धियां हासिल की और संताल परगना प्रमंडल का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रौशन कर गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह, डॉ शंकर पंजियारा, कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ गंजेन्द्र कुमार सिंह ने अंकित कुमार दुबे के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर ढेरों बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही प्रो अनहद लाल, डॉ प्रमोद कुमार झा, डॉ एजाज अहमद एवं प्रो यशवंत कुमार सिंह ने भी शुभकामनाएं दी। हिन्दुस्थान समाचार/ नीरज/विनय-hindusthansamachar.in