लोकतांत्रिक संगठनों की हुई संयुक्त बैठक
लोकतांत्रिक संगठनों की हुई संयुक्त बैठक 
झारखंड

लोकतांत्रिक संगठनों की हुई संयुक्त बैठक

Raftaar Desk - P2

मेदिनीनगर 23 नवंबर (हि.स.)। कचहरी परिसर में सोमवार को वामपंथी एवं लोकतांत्रिक संगठनों की संयुक्त बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सीपीआई के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सूर्यपत सिंह ने की। बैठक में मुख्य रूप से 26 नवंबर को देश व्यापी श्रम सुधार कानून एवं कृषि सुधार कानून के विरोध में आम हड़ताल पर विचार करते हुए सभी संगठनों ने हड़ताल का पूर्ण समर्थन करने एवं इसके पक्ष में सड़क पर निकलने का निर्णय लिया। बैठक में श्रम सुधार के नाम पर मजदूर विरोधी देश विरोधी कारपोरेट परस्त नए लेबर कोड लाकर वेतन की लूट, छटनी, तालाबंदी, निजी करण की छूट को इजाजत देकर मजदूरों पर गुलामी लादने की कोशिश की गई है। साथ ही कृषि सुधार के नाम पर किसानों को गुलाम बनाने, किसान से मजदूर बनाने एवं कालाबाजारी करने का छूट देकर किसानों एवं आम जनता के विरोध में कारपोरेट परस्त नीति के विरोध में 26 नवंबर को मजदूरों का शंखनाद संयुक्त श्रमिक हड़ताल किया गया है। जिसे पलामू जिला के सभी वामपंथी पार्टियां एवं लोकतांत्रिक संगठन इस हड़ताल का समर्थन किया है। बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव रूचिर कुमार तिवारी, सीपीआई के सुरेश ठाकुर, जितेंद्र कुमार सिंह, ललन कुमार सिन्हा, श्रद्धानंद तिवारी, अलाउद्दीन, समसुद्दीन अंसारी, चंद्रशेखर तिवारी, अजेश चौहान, रविंद्र कुमार, अशोक सिंह, भाकपा माले के जिला सचिव आरएन सिंह व शैलेश चंद्रवंशी सहित कई लोग उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/ वंदना-hindusthansamachar.in