रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर राजद नेताओं ने जताया शोक
रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर राजद नेताओं ने जताया शोक  
झारखंड

रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर राजद नेताओं ने जताया शोक

Raftaar Desk - P2

रामगढ़, 13 सितंबर (हि.स.) । राजद के दिग्गज नेता वह पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर रामगढ़ में राजद नेताओं ने शोक प्रकट किया है। पार्टी जिला अध्यक्ष गुलजार अंसारी ने कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन से पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। पूर्व जिला अध्यक्ष अमरेश गणक ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि सिंह रादज के प्रखर, बेबाक, निडर नजरिया रखने वाले नेता थे। उनका असमय निधन से हम सभी पार्टी के लोग दुखी हैं। उनका जाना राजद के लिए बड़ा नुकसान है। शोक प्रकट करने वालों में गिरधारी गोप, रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष अकबर खान संतोष मिश्रा, प्रेम कुमार, संतोष यादव, मो गोल्डन, अमित दुबे आदि शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश/वंदना-hindusthansamachar.in