मॉर्निंग वॉक पर निकले मंत्री पत्रलेख ने सब्जी विक्रेताओं के जानें हालचाल
मॉर्निंग वॉक पर निकले मंत्री पत्रलेख ने सब्जी विक्रेताओं के जानें हालचाल 
झारखंड

मॉर्निंग वॉक पर निकले मंत्री पत्रलेख ने सब्जी विक्रेताओं के जानें हालचाल

Raftaar Desk - P2

देवघर 19 जनवरी(हि. स.) सूबे के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख अपनी सादगी और सौम्यता के लिए राज्य के अन्य नेताओं से कुछ अलग हटकर जानें जाते हैं। वे कभी ऑटो रिक्शा पर चलते हैं तो कभी राह चलते लोगों की हालचाल लेने लगते हैं। मंगलवार को भी मंत्री बादल सुबह देवघर परिसदन से मॉर्निंग वॉक पर निकले तो रास्ते में उनके चाहने वालों की संख्या बढ़ती चली गयी। मॉर्निंग वॉक के दौरान मंत्री पत्रलेख शहर की सब्जी मार्केट मीणा बाजार पहुंच गए और सब्जी विक्रेताओं से मिलकर उनका हालचाल जाना। अपने बीच मंत्री को देखकर बाजार वाले भी काफी खुश दिखे। इस दौरान सब्जी बिक्रेताओं ने मंत्री के सामने अपनी समस्यायों को रखा। मंत्री पत्रलेख ने मार्केट में सभी के साथ चाय पी और उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। सब्जी मार्केट से लेकर पूरे शहर में आज पूरे दिन मंत्री बादल की सादगी और सौम्यता की चर्चा होती रही। हिन्दुस्थान समाचार/चन्द्र विजय-hindusthansamachar.in