भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद पीएन सिंह से मिल कर सांगठनिक गतिविधियों पर चर्चा की।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद पीएन सिंह से मिल कर सांगठनिक गतिविधियों पर चर्चा की।  
झारखंड

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद पीएन सिंह से मिल कर सांगठनिक गतिविधियों पर चर्चा की।

Raftaar Desk - P2

धनबाद , 05 सितंबर (हि.स.) । गोविंदपुर पश्चिम मंडल भाजपा अध्यक्ष रतिरंजन गिरि, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष किशन महाराज एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमृत दास की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को सांसद पीएन सिंह से उनके आवासी कार्यालय में मिला तथा सांगठनिक गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने धनबाद जिला ग्रामीण संगठन मे सभी वर्गों एवं सभी क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि केवल जनप्रतिनिधियों के भरोसे ही संगठन मजबूत नहीं हो सकता। जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को भी भेदभाव किए बगैर स्थान देना होगा। सांसद ने कहा कि इस संबंध में वह ग्रामीण जिला अध्यक्ष को दिशा निर्देश देंगे तथा संतुलित एवं सभी को लेकर नया जिला संगठन खड़ा करने का मार्गदर्शन देंगे। हिन्दुस्थान समाचार / बिमल चक्रवर्ती /सबा एकबाल-hindusthansamachar.in