देवघर नगर निगम  भवन का उदघान 17 को करेंगे मुख्यमंत्री
देवघर नगर निगम भवन का उदघान 17 को करेंगे मुख्यमंत्री 
झारखंड

देवघर नगर निगम भवन का उदघान 17 को करेंगे मुख्यमंत्री

Raftaar Desk - P2

रांची, 16 अक्टूबर (हि. स.)। नवनिर्मित भव्य एवं आकर्षक देवघर निगम भवन का उदघाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। उदघाटन शनिवार को दिन मे एक बजे किया जायेगा। देवघर नगर निगम का नया भवन न सिर्फ झारखंड बल्कि पूर्वी भारत का सबसे भव्य एवं आकर्षक है। नगर निगम भवन का परिसर 85993.92 वर्ग फीट है।बिल्डअप एरिया 59573.35 वर्ग फीट में है। भवन के सामने सुंदर फौव्वारा भी है। शाम को फौव्वारा नये भवन की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। विस्तृत पार्क मे विभिन्न प्रकार के फूल और वृक्ष लगे है। प्रथम तल पर बैंक और एटीएम भी रहेगा। यह भवन जी प्लस फाइव है। लिफ्ट और सीढियां भी है। वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और रेन वाटर हार्वेस्टिंग की सुविधा है। फायर फाइटिंग के साथ सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। निगम के सभी शाखाओं के अलग अलग कार्यालय सभी तलों पर रहेंगे। इस भवन की डिजाइन देश की प्रतिष्ठत कंपनी मास एंड वायड द्वारा तैयार किया गया है। कंपनी के निदेशक प्रणव कुमार झारखंड के ही निवासी है। उदघाटन के अवसर पर राज्य के नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे, देवघर उपायुक्त, जुडको के डीजीएम पीके सिंह और आलोक मंडल उपस्थित रहेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/विनय-hindusthansamachar.in