दामोदर नदी में नहाने गया युवक डूबा, 16 घंटे बाद शव बरामद
दामोदर नदी में नहाने गया युवक डूबा, 16 घंटे बाद शव बरामद 
झारखंड

दामोदर नदी में नहाने गया युवक डूबा, 16 घंटे बाद शव बरामद

Raftaar Desk - P2

रामगढ़, 25 अक्टूबर (हि.स.) । दामोदर नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। नदी में डूबे युवक का शव 16 घंटे बाद रविवार को बरामद हुई है। यह घटना जिले के भदानीनगर ओपी क्षेत्र का है। इस मामले की पुष्टि करते हुए भदानीनगर ओपी प्रभारी अभय कृष्ण गिरी ने बताया कि मृतक की पहचान लपंगा कॉलोनी निवासी कुश कुमार (27 ) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम कुश अपने दो दोस्तों के साथ दामोदर नदी में नहाने गया था। कपड़ा खोलकर वह किनारे बैठा था। इसी दौरान नहाने के लिए नदी में जैसे ही आगे बढ़ा, एक बड़े गड्ढे में फंस गया। इसके बाद उसके दोस्तों ने भी मदद के लिए शोर मचाना जाना शुरू किया। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। पूरी रात गोताखोर भदानी नगर से लेकर रामगढ़ तक छानबीन करते रहे। रविवार की दोपहर उसकी लाश नदी में तैरती हुई देखी गई। तब गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला। दिल्ली में एक साथ तैयारी करते थे तीनों दोस्त भदानी नगर ओपी प्रभारी अभय कृष्ण गिरी ने बताया कि उसके साथ नहाने गए उसके दो दोस्त बरकाकाना और मांडू के रहने वाले हैं। यह तीनों दिल्ली में एक साथ रहते थे और कंपटीशन की तैयारी कर रहे थे। दशहरे के मौके पर तीनों अपने घर आए थे। शनिवार की शाम को उसके दोनों दोस्त उससे मिलने लपंगा कॉलोनी गए थे। वहीं से तीनों ने दामोदर नदी में नहाने की योजना बनाई, जिसके बाद यह हादसा हुआ। हिन्दुस्थान समाचार/ अमितेश/ वंदना-hindusthansamachar.in