ताबड़तोड़ फायरिंग में एक की मौत,एक गम्भीर रूप से घायल
ताबड़तोड़ फायरिंग में एक की मौत,एक गम्भीर रूप से घायल 
झारखंड

ताबड़तोड़ फायरिंग में एक की मौत,एक गम्भीर रूप से घायल

Raftaar Desk - P2

देवघर, 08 नवम्बर(हि.स.)। कुंडा थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह दिनदहाड़े अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है। जानकारी के अनुसार, कुंडा थाना के कटिया इलाके में रविवार सुबह अपराधियों ने दो लोगों को गोली मारी है। गोलीबारी की इस घटना में पप्पू सिंह उर्फ पप्पू सरदार नामक व्यक्ति की मौत हो गयी, वहीं सोनू सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक उसके शरीर में दो गोली फंसी हुई है उसे बेहतर इलाज के लिए कुंडा स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है जबकि पप्पू सरदार के शव को आक्रोशित परिजन सदर अस्पताल से लेकर भुरभुरा मोड़ पर लाकर सड़क जाम कर दिया है।समाचार लिखे जाने तक सड़क पर टायर जला कर रोड जाम कर दिया गया है।घटनास्थल पर एसडीपीओ विकास चन्द्र श्रीवास्तव मौके पर लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं जबकि घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अश्वनी कुमार सिन्हा स्वयं घटना स्थल पर जाकर स्थिति का जायज़ा लिया। बताया जा रहा है कि यह घटना जमीन विवाद की वजह से घटी है। गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गयी। हिन्दुस्थान समाचार/चन्द्र विजय / वंदना-hindusthansamachar.in