झारखंड में 4453 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी कोरोना पोजेटिव , 3878 हुए स्वस्थ
झारखंड में 4453 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी कोरोना पोजेटिव , 3878 हुए स्वस्थ 
झारखंड

झारखंड में 4453 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी कोरोना पोजेटिव , 3878 हुए स्वस्थ

Raftaar Desk - P2

रांची, 07 सितम्बर (हि.स.)। झारखण्ड में सोमवार तक कुल 4453 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इनमें पुलिस अधीक्षक 04, अपर पुलिस अधीक्षक 02, पुलिस उपाधीक्षक 21, पुलिस निरीक्षक स्तर के 60 पदाधिकारी, पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के 277 पदाधिकारी, उच्च वर्गीय लिपिक स्तर के 07 पदाधिकारी, सहायक अवर निरीक्षक स्तर के 373 पदाधिकारी, आशुसअनि 07, हवलदार 457, आरक्षी व चालक- 3027, चतुर्थवर्गीय कर्मचारी160 एवं गृहरक्षक-49 हैं। वर्तमान में कोविड-19 से राज्य के कुल 566 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी संक्रमित हैं। अबतक 3878 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी स्वस्थ हो चुके हैं। झारखण्ड राज्य में कुल 09 पुलिसकर्मियों के मृत्यु की सूचना है। झारखंड पुलिस प्रवक्ता सुमन गुप्ता ने यह जानकारी सोमवार को दी। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास/विनय-hindusthansamachar.in