झारखंड में 4045 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी कोरोना पोजेटिव , 3410 हुए स्वस्थ
झारखंड में 4045 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी कोरोना पोजेटिव , 3410 हुए स्वस्थ  
झारखंड

झारखंड में 4045 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी कोरोना पोजेटिव , 3410 हुए स्वस्थ

Raftaar Desk - P2

रांची, 31 अगस्त (हि.स.) । झारखण्ड में सोमवार तक कुल4045 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इनमें पुलिस अधीक्षक 03, अपर पुलिस अधीक्षक 02 पुलिस उपाधीक्षक 14, पुलिस निरीक्षक स्तर के 52 पदाधिकारी, पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के 266 पदाधिकारी, उच्च वर्गीय लिपिक स्तर के 7 पदाधिकारी, सहायक अवर निरीक्षक के स्तर के 341 पदाधिकारी, आशु सअनि 07, हवलदार 424, आरक्षी-चालक-2723, चतुर्थवर्गीय कर्मचारी 157 और गृहरक्षक 49 संक्रमित हुये हैं। वर्तमान में कोविड-19 से राज्य के कुल 626 पुलिस पदाधिकारी, कर्मी संक्रमित हैं तथा 3410 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी स्वस्थ हो चुके हैं। अभी तक कोरोना से संक्रमित कुल 09 पुलिसकर्मियों की मृत्यु होने की सूचना है। झारखंड पुलिस प्रवक्ता सुमन गुप्ता ने यह जानकारी सोमवार को दी। हिंदुस्थान समाचार/ विकास/विनय-hindusthansamachar.in