झारखंड में 3640 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी कोरोना पोजेटिव , 2761 हुए स्वस्थ
झारखंड में 3640 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी कोरोना पोजेटिव , 2761 हुए स्वस्थ  
झारखंड

झारखंड में 3640 पुलिस पदाधिकारी और कर्मी कोरोना पोजेटिव , 2761 हुए स्वस्थ

Raftaar Desk - P2

रांची, 24 अगस्त (हि.स.) । झारखण्ड राज्य में सोमवार तक कुल 3640 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इनमें पुलिस अधीक्षक 03, अपर पुलिस अधीक्षक 02 पुलिस उपाधीक्षक 14, पुलिस निरीक्षक स्तर के 39 पदाधिकारी, पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के 219 पदाधिकारी, उच्च वर्गीय लिपिक स्तर के 6 पदाधिकारी, सहायक अवर निरीक्षक के स्तर के- 310 पदाधिकारी, आशु सअनि 07, हवलदार 403, आरक्षी -चालक 2463, चतुर्थवर्गीय कर्मचारी 118 तथा गृहरक्षक49 संक्रमित हुये हैं। वर्तमान में कोविड-19 से राज्य के कुल 872 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी संक्रमित हैं। साथ ही 2761 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी स्वस्थ हो चुके हैं। अभी तक पूरे झारखण्ड राज्य में कोरोना से संक्रमित कुल 07 पुलिसकर्मियों की मृत्यु हुई है। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता सुमन गुप्ता ने सोमवार को दी। हिंदुस्थान समाचार/ विकास/विनय-hindusthansamachar.in