झारखंड में 11 डीएसपी का तबादला, सदर डीएसपी बने प्रभात रंजन बरवार
झारखंड में 11 डीएसपी का तबादला, सदर डीएसपी बने प्रभात रंजन बरवार  
झारखंड

झारखंड में 11 डीएसपी का तबादला, सदर डीएसपी बने प्रभात रंजन बरवार

Raftaar Desk - P2

रांची, 29 अगस्त (हि. स.)। झारखंड सरकार ने 11 डीएसपी का तबादला किया है। इस संबंध में शनिवार को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार किसी डीएसपी के स्थान पर दूसरे पदाधिकारी का पदस्थापन हो गया है तो वहां पूर्व से पदस्थापित डीएसपी पुलिस मुख्यालय में योगदान देगा। किस डीएसपी का कहां हुआ तबादला झारखंड जगुआर के डीएसपी मनीष चंद्र लाल को एसडीपीओ गुमला, जामताड़ा के विशेष शाखा के डीएसपी राजेश कुमार को यातायात धनबाद का डीएसपी, जैप वन का डीएसपी पूनम मिंज को यातायात बोकारो का डीएसपी, बेड़ो डीएसपी संजय कुमार को साहिबगंज मुख्यालय का डीएसपी बनाया गया है। वहीं आइआरबी-5 गुमला के डीएसपी अमोद नारायण सिंह को सारठ का एसडीपीओ,पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत प्रवीण कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय रांची में पदस्थापित किया गया हैं। एसडीपीओ नगर उटारी अजीत कुमार को बालूमाथ का एसडीपीओ, बोकारो के मुख्यालय डीएसपी सतीश चंद्र झा को बेरमो एसडीपीओ,रांची में पदस्थापित विशेष शाखा के डीएसपी रजत मणिक बाख्ला को बेड़ो डीएसपी, विशेष शाखा के डीएसपी प्रभात रंजन बरवार को रांची का सदर डीएसपी, सदर डीएसपी दीपक कुमार पांडेय को विशेष शाखा का डीएसपी बनाया गया हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास/ विनय-hindusthansamachar.in