चेन्नई में इलाजरत शिक्षा मंत्री के दिसम्बर के पहले सप्ताह में लौटने की संभावना
चेन्नई में इलाजरत शिक्षा मंत्री के दिसम्बर के पहले सप्ताह में लौटने की संभावना 
झारखंड

चेन्नई में इलाजरत शिक्षा मंत्री के दिसम्बर के पहले सप्ताह में लौटने की संभावना

Raftaar Desk - P2

रांची, 17 नवम्बर (हि. स.)। चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में फेफड़ा प्रत्यारोपण होने के बाद राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। चेन्नई से महतो के दिसम्बर माह में वापस रांची लौट आने की संभावना है। जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह फेफड़ा प्रत्यारोपण के बाद उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। डॉक्टरों ने अभी उन्हें आइसीयू में दो सप्ताह आराम करने को कहा है। मंत्री के करीबियों ने बताया है कि प्रत्यारोपण के बाद लगातार उनके सेहत में सुधार हो रहा है। उनका कोरोना टेस्ट पहले ही निगेटिव आ चुका है, लेकिन इस बीच कुछ और स्वास्थ्य समस्याएं हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। मंत्री महतो के इलाज के लिए राज्य सरकार की ओर से पूरी मदद की जा रही है।जगरनाथ महतो के इलाज में 70 लाख रुपये से अधिक का खर्च होने की बात कही जा रही है, जिसका पूरा जिम्मा हेमंत सरकार ने लिया है। रांची में हालत में सुधार नहीं होने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर एयर एंबुलेंस से चेन्नई स्थित एमजीएम अस्पताल भेजा गया था। उनके भर्ती होने के दो सप्ताह में ही डोनर मिल गया। डोनर मिलने के साथ ही डॉक्टरों की टीम ने बिना देर किये उनका सफल प्रत्यारोपण किया। हिन्दुस्थान समाचार / वंदना-hindusthansamachar.in