कृषि टूरिज्म से किसानों की आय बढ़ेगी: जायसवाल
कृषि टूरिज्म से किसानों की आय बढ़ेगी: जायसवाल 
झारखंड

कृषि टूरिज्म से किसानों की आय बढ़ेगी: जायसवाल

Raftaar Desk - P2

खूंटी, 11 अक्टूबर(हि.स.) । खूंटी प्रखंड के घासीबाी हुटार में रविवार को डेवलप एग्रो टूरिज्म ओपेन फील्ड का उद्घाटन किया गया। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने उद्घाटन किया। इसके पूर्व गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने जायसवाल का स्वागत संचालक कुमार अभिषेक, डाॅ अभय सागर मिंज, मनीषा उरांव व अन्य ग्रामीणों ने पारंपरिक ढंग से किया। मौके पर संस्था के अधिकारियों को ढाई एकड़ में हो रही गुलाब फूल की खेती, ऑर्गेनिक सब्जी, फलों के बाग आदि का भ्रमण कराया गया। जायसवाल ने कहा कि हमारे परिवार को जुड़ाव खूंटी से बहुत पुराना है। इस क्षेत्र के लिए हमारे पूर्वजों ने खूंटी में पांच हजार एकड़ भूमि अंग्रेजों से ली थी, ताकि इस क्षेत्र में कृषि के विकास के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से विकास हो। हमारे हमारे परदादा राय साहब लक्ष्मी नारायण ने खूंटी में स्कूल और कॉलेज अपने नाम से बनवाये थे। उन्होंने कहा कि झारखंड में स्मार्ट सिटी नहीं, स्मार्ट सिटीजन बनाने की जरूरत है। डॉ अभय सागर मिंज ने कहा कि एग्रो टूरिज्म कृषि की गतिविधियों एवं कृषि की प्राचीन विरासत को पर्यटकों के समक्ष मनोरंजक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इसके तहत पर्यटकों को खेतों के बीच जाकर प्राकृतिक माहौल में फसलों एवं अन्य उत्पादों को देखने एवं प्रयोग करने का अवसर मिलता है। एग्रो टूरिज्म के तहत किसानों के खेतों में भ्रमण करने व किसानों को कृषि की आय के अतिरिक्त पर्यटकों से भी आय प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होता है। एग्रो टूरिज्म द ओपेन फील्ड के संचालक कुमार अभिषेक ने कहा कि झारखंड परंपरा के लिहाज से अगर कोई एग्रो टूरिज्म में घूमने आते हैं, उनके खानेए रहने तक की व्यवस्था की जायेगी। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/वंदना-hindusthansamachar.in