कांग्रेस ने छह लोगों की हुई आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया
कांग्रेस ने छह लोगों की हुई आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया  
झारखंड

कांग्रेस ने छह लोगों की हुई आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया

Raftaar Desk - P2

रांची, 09 अगस्त (हि. स.)। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने रविवार को देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र में सेप्टिक टैंक साफ करने के दौरान छह लोगों की हुई आकस्मिक निधन पर गहरा दुख एवं शोक प्रकट किया है। उन्होंने साथ ही साथ विजयवाड़ा कोविड केयर सेंटर में आग लगने से 10 लोगों की हुई मौत पर भी गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि यह दोनों घटनाएं काफी दर्दनाक हैं जो ह्रदय विदारक हैं।उन्होंने ईश्वर से परिजनों को दुख सहने की शक्ति एवं आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे और राजेश गुप्ता ने भी देवघर के देवीपुर थाना क्षेत्र में छह लोगों की दर्दनाक घटना पर गहरा दुख प्रकट किया और कहा कि बहुत ही दुखदायी सदमा है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि परिजनों को मुआवजा दिया जाए। आलोक दूबे और राजेश गुप्ता ने विजयवाड़ा कोविड केयर सेंटर में आग लगने से हुई 10 लोगों की मौत पर भी गहरा दुख प्रकट किया है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/ विनय-hindusthansamachar.in