ओंकार मिशन में असहाय बच्चों को बैंक अधिकारियों ने दिया कंप्यूटर व अन्य उपकरण
ओंकार मिशन में असहाय बच्चों को बैंक अधिकारियों ने दिया कंप्यूटर व अन्य उपकरण 
झारखंड

ओंकार मिशन में असहाय बच्चों को बैंक अधिकारियों ने दिया कंप्यूटर व अन्य उपकरण

Raftaar Desk - P2

रामगढ़, 16 अक्टूबर (हि.स.) । रामगढ़ शहर की ओंकार मिशन संस्था में रह रहे असहाय बच्चों की सहायता के लिए भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने हाथ बढ़ाया है। शुक्रवार को बैंक के रामगढ़ और रांची ग्रामीण शाखा प्रबंधक अपने कर्मचारियों के साथ ओंकार मिशन में पहुंचे। यहां बच्चों के बीच टी-शर्ट, फुटबॉल, कैरम बोर्ड, बैडमिंटन और क्रिकेट सेट वितरित किया गया। इसके अलावा बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए कंप्यूटर सेट भी उपलब्ध कराया गया। इस संबंध में बैंक के प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि इन असहाय बच्चों की सहायता कर शांति मिलती है। असहाय बच्चे समाज की मुख्यधारा में शामिल होसके इसके लिए उन्हें संसाधन मुहैया कराने की जरूरत है। आज भारतीय स्टेट बैंक ने यह पहल की है। असाध्य बच्चों को अगर समाज के मुख्यधारा में शामिल करना है, तो उन्हें दिल से मदद करनी होगी। इस मौके पर क्षेत्रिय प्रबंधक आलोक रंजन, मुख्य प्रबंधक राजेश चौधरी, उप शाखा प्रबंधक विजय कुमार महतो, ओंकार मिशन के संचालक राजेश नेगी आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश/ वंदना-hindusthansamachar.in