एनटीपीसी किसी की जागीर नहीं: डाॅ. इरफान
एनटीपीसी किसी की जागीर नहीं: डाॅ. इरफान 
झारखंड

एनटीपीसी किसी की जागीर नहीं: डाॅ. इरफान

Raftaar Desk - P2

हजारीबाग, 30 सितंबर (हि.स.)। भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को लागू करने सहित कई अन्य मांगों को लेकर बड़कागांव के डाड़ी खेल मैदान में आयोजित आम सभा में कांग्रेस से जुड़े आधा दर्जन विधायक पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद ने की, जबकि संचालन रियाज अंसारी ने की। विधायक डाॅ. इरफान अंसारी ने कहा कि एनटीपीसी किसी की जागीर नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता की मांगों पर कंपनी को झुकना होगा। उन्होंने भी कहा कि इस मामले को लेकर पूर्व में योगेंद्र साव, निर्मला देवी संघ करती रही हैं। उन्होंने इस समस्या के लिए भाजपा को जिम्मेवार बताया। कोलेबिरा विधायक विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि जनता के हक अधिकार के लिए वे सभी एकजुट हैं। रामगढ़ विधायक ममता देवी ने एनटीपीसी पर स्थानीय जनता को लूटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा व आजसू की सरकार ने बड़कागांव की जनता के साथ अन्याय किया है। बरही विधायक उमा शंकर अकेला यादव ने कहा कि ग्रामीणों को सत्याग्रह सफल होगा। उनहोंने कहा कि सत्याग्रह से हीं गांधी जी ने देश को आजादी दिलाने का काम किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वे सभी मिलकर जनता की हक की आवाज को बुलंद करेंगे। विधायक अंबा प्रसाद ने लोगों को आश्वस्त किया कि उन्हें उनका अधिकार दिलाया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/शाद्वल/वंदना-hindusthansamachar.in