एटक ने मनाया शताब्दी वर्षगांठ
एटक ने मनाया शताब्दी वर्षगांठ 
झारखंड

एटक ने मनाया शताब्दी वर्षगांठ

Raftaar Desk - P2

गोड्डा 31 अक्टूबर (हि.स.)। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) की 100वीं वर्षगांठ ललमटिया स्थित यूनियन कार्यालय में मनाई गई। इस यूनियन के एक सौ साल पूरा होने पर नेताओं सहित कार्यकर्ताओं ने मजदूर हित में किए गए कार्य को लेकर प्रसन्नता जताई। इस अवसर पर ललमटिया स्थित एटक कार्यालय में शनिवार को झंडोत्तोलन एटक नेता रामस्वरूप ने किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एटक की स्थापना 31 अक्टूबर 1920 को मुंबई में हुआ था। एटक की स्थापना का 100 साल पूरा होने की खुशी में ,मैं सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामना और बधाई देता हूं। अपने संदेश में बताया कि एटक की गरिमा को बनाए रखना हम सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है।एटक की लाल झंडा अपनी पहचान है। लाल झंडा मजदूर के लिए हर क्षेत्र में अगुवाई कर रहा है लेकिन केंद्र सरकार पूर्व में बने मजदूर पक्षी कानून को तोड़कर मालिक पक्षी कानून बना रहे हैं जो गलत है। देश के कई हिस्सों में इसके लिए आवाज उठाई जा रही है। आगामी 26 नवंबर को पूरे देश में देशव्यापी हड़ताल की जाएगी। वर्तमान सरकार ने नया यूनियन बनाने का भी हक छीन लिया है। आगामी कार्यक्रम की रणनीति को लेकर 7 नवंबर को उर्जा नगर में बैठक करने की बात बताई गई। हिन्दुस्थान समाचार/ रंजीत-hindusthansamachar.in