उद्यमशीलता की ओर तेज़ी से बढ़ रहीं महिलाएं
उद्यमशीलता की ओर तेज़ी से बढ़ रहीं महिलाएं 
झारखंड

उद्यमशीलता की ओर तेज़ी से बढ़ रहीं महिलाएं

Raftaar Desk - P2

रांची, 10 जुलाई ( हि.स.) केंद्र सरकार से समर्थन और प्रोत्साहन प्राप्त कर महिलाएं उद्यमशीलता की ओर तेज़ी से आगे बढ़ रहीं हैं। स्वरोजगार से जुड़ने के बाद इन महिलाओं के जीवन मे काफी बदलाव आया है। रांची की कई महिलाएं मशरूम के उत्पादन से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। देश की आधी आबादी स्वरोजगार के ज़रिए स्वावलंबन की दिशा में कदम आगे बढ़ा रही है। रांची विद्यानगर की रहनेवाली संगीता ने भी प्रशिक्षण लेकर घर पर ही मशरूम का उत्पादन शुरू कर अपना खुद का व्यवसाय शुरू किया है जिसमें उन्हें काफी आमदनी हो रही है। संगीता शुक्रवार को बताती हैं कि इस काम को शुरू करने के बाद उनके परिवार की आर्थिक तंगी दूर हो गई है और अब भविष्य सुरक्षित दिख रहा है। संगीता की तरह ही समूह की करीब चालीस महिलाएं मशरूम का उत्पादन कर रोजी-रोटी चला रही हैं। इनकी साथी महिला सुनीता बताती हैं कि इस व्यवसाय मे डेढ़ महीने मे ही करीब दस गुना लाभ मिलता है। सुनीता कहती हैं कि स्वरोजगार का असली फायदा लॉक डाउन के दौरान दिखा। जब बड़े-बड़े कल-कारखाने भी बंद थे, तब भी उनका काम एक दिन के लिए भी नहीं रूका। हौसले मजबूत हों, तो इरादे पूरे होने मे वक्त नहीं लगता। संगीता और सुनीता जैसी अनेकों महिलाएं आज स्वरोजगार को अपनाकर खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं। हिंदुस्थान समाचार /विनय/सबा एकबाल-hindusthansamachar.in