इनरव्हील क्लब ने प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत सब्जी विक्रेताओं को किया जागरूक
इनरव्हील क्लब ने प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत सब्जी विक्रेताओं को किया जागरूक 
झारखंड

इनरव्हील क्लब ने प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत सब्जी विक्रेताओं को किया जागरूक

Raftaar Desk - P2

रामगढ़, 19 जनवरी (हि.स.) । रामगढ़ शहर में सामाजिक संस्था इनरव्हील क्लब के सदस्यों ने मंगलवार को सब्जी मंडी में जागरूकता अभियान चलाया। यहां प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को इस बात के लिए प्रेरित किया गया कि वे प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें। सब्जी मंडी के बाहर सब्जी बेचने वालों और खरीदने वालों के बीच कपड़े के थैलों का वितरण किया। मौके पर क्लब की अध्यक्ष नीति अरोड़ा ने बताया कि क्लब हमेशा से समाज कल्याणकारी कार्य करता आया है। लोगों से प्लास्टिक थैलों का उपयोग नहीं करने का आह्वान किया। प्लास्टिक मानव जीवन के साथ जीव जंतुओं व पशु पक्षियों के लिए भी हानिकारक है। इस मौके पर क्लब की पीडीसी शर्मिष्ठा दत्ता, जसविंदर होरा तथा अन्य सदस्य उपस्थित थीं। हिन्दुस्थान समाचार/ अमितेश-hindusthansamachar.in